Search

 
 
 

जामताड़ा : जेएमएम नेता की पत्नी लुखुमुनि सोरेन निर्विरोध चुनीं गई प्रखंड प्रमुख

 
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)-  21 जून को जामताड़ा प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के संपन्न चुनाव में पंचायत समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से लुखुमुनि सोरेन और नरेश तुरी को चुन लिया. लुखुमुनि सोरेन प्रखंड प्रमुख और नरेश तुरी उप प्रमुख चुने गए. दोनों के नाम का किसी ने विरोध नहीं किया. इस तरह दोनों निर्विरोध चुने गए. एसडीओ संजय पांडेय ने दोनों को प्रमाण पत्र सौंपा. लुखुमुनि जेएमएम नेता आनंद टूडू की पत्नी है. दोनों के निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देने वालों का तांता लगा है. प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख चुने जाने पर दोनों ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता होगी. चुनाव एसडीओ संजय पांडेय, बीडीओ मोहम्मद जहीर आलम और सीओ मनोज कुमार के देखरेख में प्रखंड सभागार में संपन्न हुआ. एसडीओ ने नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. मौके पर पंचायत समिति सदस्य सकीला बीबी, असीमा खातून, अनवर अंसारी, मालती देवी, कृष्णा बाउरी, ललिता मंडल, अलता देवी, बासुदेव गोराई समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=335973&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : अग्निपथ योजना में संशोधन की जरूरत- सुदेश महतो [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही