Search

 
 
 

जामताड़ा : 2 फरवरी को यज्ञ मैदान में झामुमो मनाएगा स्थापना दिवस

 
Jamtara : सदर प्रखंड के दुलाडीह मैदान में झामुमो की बैठक जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 2 फरवरी को झामुमो जिला समिति की ओर से यज्ञ मैदान में झामुमो का स्थापना दिवस मनाया जाएगा. बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला स्तर पर झामुमो का यह 43 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए स्थापना दिवस में भाग लेने की अपील की. बैठक में अशोक मंडल, रविंद्र नाथ दुबे, आनंद टूडू, अमिता टूडू, सादिक अंसारी, नरेंद्र मुर्मू, परेश मुर्मू, दिनेश मुर्मू, वासुदेव मरांडी, अजीत मंडल, प्रदीप मंडल, परेश यादव, परेश मुर्मू, परिमल मरांडी, मदन मरांडी, मेरी मरांडी, सुलेखा राय, रहीम अंसारी, अमित मंडल, ताहा अंसारी, इम्तियाज अंसारी, लालू अंसारी, उज्जवल मंडल, दिनेश मुर्मू, चंचल राय उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=230595&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा में पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरू [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही