Search

 
 
 

जामताड़ा : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना जेएसएलपीएस का लक्ष्य-लुखुमुनी

 
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)- जामताड़ा प्रखंड सभागार में जेएसएलपीएस ने उद्यमिता विकास पखवाड़ा का आयोजन किया. पखवाड़ा को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख लुखुमुनी सोरेन ने कहा कि प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार जेएसएलपीएस के माध्यम महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है. महिला समूहों को बैंकों से जोड़कर उन्हें ऋण मुहैया कर स्वरोजगार का अवसर दिया जा रहा है. महिलाओं को जोहार योजना, दीदी बाड़ी योजना सहित कई योजनाओं से जोड़ा गया है. बीडीओ मोहम्मद जहीर आलम ने कहा कि जेएसएलपीएस ने महिलाओं में साहस भरा. अब महिलाएं जेएसपीपीएस से जुड़ रही हैं. बैंक संबंधित कार्य में परेशानी आने पर सहयोग किया जाएगा. बीपीएम इंचार्ज रंजन दास ने कहा कि सभी संकुल संगठनों और ग्राम संगठनों में 1 से 15 जुलाई तक अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य गैर कृषि क्षेत्र में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना है. मौके पर बीपीओ शशि राज, प्रखंड एडमिन अजय लाल हेंब्रम, जेएमएम नेता आनंद टूडू, जेएसएलपीएस सदस्य समेत सखी मंडल की दीदियां मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=349720&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा: इरफान अंसारी के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में शिकायत   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही