Search

 
 
 

जामताड़ा : कल्पना सोरेन दूसरे नंबर की बहू, हम हैं एक नंबर बहू : सीता सोरेन

 
Ranchi : दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने जामताड़ा में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी व देवरानी कल्पना सोरेन पर हल्ला बोला. कहा कि यह दूसरे नंबर की बहू नहीं चलेगी. वह(सीता सोरेन) झामुमो अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी व असली बहू हैं. वह बहू नंबर वन हैं. इस प्रदेश को दो नंबर की सरकार व दो नंबर की बहू नहीं चाहिए. प्रदेश की जनता को दो नंबरी बेटों, दो नंबरी काम करने वालों व दो नंबर की बहू ने ठगने का काम किया है. कहा कि अब आपके सामने नंबर वन बहू आयी है. जो जनता के लिए काम करेगी.

चंपई सोरेन की कुर्सी खतरे में पड़ने वाली है. 

सीता सोरेन ने कहा कि दिल्ली से लेकर यहां आकर इंडिया गठबंधन की टीम, भ्रष्ट लोगों की टीम मंच सजा रही है. इससे पहले कल जामताड़ा में एक सभा में कहा कि हेमंत जी भ्रष्टाचार की वजह से जेल में हैं. उन्होंने अब अपनी पत्नी को आगे कर दिया है. वह उनको अपनी जीती हुई सीट दे रहे हैं. सीता सोरेन ने कहा कि मुझको लगता है कि चंपई सोरेन की कुर्सी खतरे में पड़ने वाली है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही