Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : कोलकाता क्राइम ब्रांच ने चार साइबर फ्रॉड को किया गिरफ्तार

Jamtara : कोलकाता के टॉलीगंज व ठाकुरगंज थाना में दर्ज़ साइबर ठगी के अलग-अलग मामलों में गुरूवार को कोलकाता पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तार किया है. बुधवार की देर रात को कोलकाता क्राइम ब्रांच के लालबाजार शाखा की एंटी फ्रॉड सेक्शन में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर गौतम लाहा और जीतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में करमाटांड़ थाना क्षेत्रन्तर्गत देवलबाड़ी गांव में छापेमारी हुई. छापेमारी में जामताड़ा साइबर थाना और करमाटांड़ थाना की पुलिस भी शामिल थी. गिरफ्तार आरोपियों में मटटांड़ गांव के शिवशंकर मंडल, तपन मंडल व मिथुन मंडल और झिलुवा गांव का शिवशंकर मंडल शामिल है. मिथुन मंडल, तपन मंडल व शिवशंकर मंडल के विरूद्ध कोलकाता के टॉलीगंज थाना कांड संख्या-27/23 दर्ज है. जिसमें कोलकाता हाईकोर्ट के उच्च न्यायिक अधिकारी के रिश्तेदार अनुराग चर्तुवेदी से 50 हज़ार रूपए की साइबर ठगी का आरोप है. इनसे बकाया बिजली बिल का भुगतान ना होने पर कनेक्शन काट देने की बात कहकर साइबर ठगी की गई. जबकि झिलुवा गांव के शिवशंकर मंडल के विरूद्ध ठाकुरगंज थाना में कांड संख्या-11/22 दर्ज है. इस मामलें में कोलकाता यूनिवर्सिटी के ऑफिसर देवलीना सेठ से 4 लाख 31 हज़ार रूपए की साइबर ठगी हुई है. इन दोनों मामलों में गिरफ्तार साइबर आरोपियों को जामताड़ा व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया. इसके बाद न्यायालय से ट्रांज़िट रिमांड पर कोलकाता ले जाने की अनुमति मिली. यह">https://lagatar.in/jamtara-violent-collision-between-two-bikes-one-dead-and-the-other-injured/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : दो बाइकों में ज़ोरदार टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही