Search

 
 
 

जामताड़ा : कुंडहित थानेदार ने झामुमो के विजय जुलूस में लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

 
Jamtara : दुमका लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कुंडहित में विजय जुलूस निकाला. विधि-व्यवस्था संभालने के लिए जुलूस में कुंडहित थाना प्रभारी सुरेश दुबे भी मुस्तैद थे. वह भी जीत के रंग से सरोबर नजर आ रहे थे. झामुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें भी हरे रंग का अबीर लगा दिया. विजय जुलूस में थाना प्रभारी ने भी डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाए. थाना प्रभारी के थिरकने का किसी ने वीडियो बन लिया और गुरुवार को उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जामाताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि वीडियो कब का है, उसकी सत्यता की जांच कराई जाएगी. यह भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-charghara-panchayat-head-arrested-for-taking-bribe-of-rs-8000/">गिरिडीह

: चरघरा पंचायत का मुखिया 8 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही