Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : ट्रैक्टर से दबकर मजदूर की मौत

Advertisement
Advertisement
Jamtara: बिंदापायर थाना क्षेत्र के लाइबनी गांव में ट्रैक्टर में दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर संख्या जेएच 21जी 5668 जामताड़ा से लाइबनी गांव की ओर जा रहा था. इसी क्रम में ट्रैक्टर में मजदूरी कर रहे बिंदापाथर थाना क्षेत्र के गुहियाजुड़ी गांव निवासी मनोज मरांडी (19) ट्रैक्टर से गिर गए एवं ट्रैक्टर के नीचे आ गए. जिससे उसका सिर पूरी तरह कुचल गया. जिस कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी है. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को वहीं पर छोड़ कर भाग गया. सूचना मिलने के पश्चात बिंदापाथर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव व ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया. शव को अंत्योपरीक्षण के लिए जामताड़ा भेज दिया गया है. थाना प्रभारी महेश मुंडा ने कहा कि घटना के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. वहीं शव को पोस्टमार्टम में लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही