Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर के वंशज की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्ज़ा

उदयशंकर सिंह Jamtara : झारखंड में भू-माफिया केचुओं की तरह फैल गये हैं. सरकार की जमीन हो या गरीब असहाय लोगों की..हर जगह वो कब्ज़ा जमा लेते हैं. साइबर क्राइम की राजधानी जामताड़ा जिला के करमाटांड़ में भू-माफियाओं ने तो अलग ही कारनामा कर दिखाया है. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीताकाटा मौजा अंतर्गत करमाटांड़-करौं रोड में कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर के भतीजा अतनु नंदन ठाकुर की पत्नी अक्षय कुमारी देवी और उनके वंशजों की जमीन पर अवैध कब्ज़ा का मामला सुर्खियों में हैं. कोलकाता हाईकोर्ट के अधिवक्ता शिप्रा भट्टाचार्य, गोपाल भट्टाचार्य और ऋषिकेश भट्टाचार्य ने सोमवार 24 अप्रैल को जामताड़ा के डीसी फैज अक अहमद मुमताज को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. [caption id="attachment_618576" align="alignnone" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JAMIN-KABJA-225x300.jpg"

alt="" width="225" height="300" /> जमीन पर हो रही निर्माण की तैयारी[/caption]

                डीसी ने दिया जांच का निर्देश

डीसी ने फौरन मामले में संज्ञान लेते हुए एसडीओ को मामले की जांच का आदेश दिया है. इधर एसडीओ ने करमाटांड़ के सीओ को जमीन की जांच करने का निर्देश जारी किया है. एसडीओ के पत्र के अनुसार गोपाल भट्टाचार्य ने उक्त जमीन पर सीआरपीसी की धारा 144 लगाने का आग्रह किया है.

                           क्या है मामला

अक्षय कुमारी देवी द्वारा श्री श्री ईश्वर सर्वदेश्वर शिवालिंगा ट्रस्ट का संचालन किया जा रहा था. उक्त ट्रस्ट के माध्यम से साल 1934 में करमाटांड़ के सीताकाटा मौजा स्थित प्लॉट संख्या 621, 622, 623, 624, 652, 653, 654 चार एकड़ जमीन की खरीद की गई थी. यह सारी प्रॉपर्टी उस ट्रस्ट के नाम से है, जिसकी देखभाल ट्रस्टी के जिम्में है. आरोप है कि अजय यादव, उदय यादव, जमशेद मियां, गुलजार मंडल आदि लोगों ने मिलकर उनके जमीन को जबरन हड़प लिया है. वही जमीन की प्लॉटिंग कर टुकड़े-टुकड़े में बेच भी दी गई. जिस पर अवैध रूप से निर्माण कार्य चल रहा है.

         अवैध कब्ज़ा कर टुकड़ों में बेची गई ज़मीन

कहा कि जमशेद मियां ने प्लॉट संख्या 621, 622 पर अवैध कब्जा कर बेचने का काम किया है. वही गुलजार मंडल ने 624 नंबर प्लॉट पर अपना अवैध कब्जा कर लिया है. जबकि यहां का प्लॉट संख्या 621, 622, 623, 624, 652, 653 और 654 ट्रस्ट के अधीन है. बताया कि वन विभाग ने भी उनके खाता संख्या 623 को जबरन अधिग्रहित कर लिया है. गोपाल भट्टाचार्य ने बताय़ा कि कि वर्ष 2018 में तत्कालीन एसपी डॉ.जया रॉय की मदद से जमीन पर होने वाले अवैध निर्माण को रोका गया था. दूसरी ओर श्यामा दत्ता नारायण व अन्य का कहना है कि उन्होंने विधि-सम्मत जमीन की खरीद की गई है, जिसका रजिस्ट्री साल 1978 में हुआ है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-meeting-held-regarding-selection-entrance-examination-in-jawahar-navodaya-vidyalaya/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन प्रवेश परीक्षा को लेकर हुई बैठक [wpse_comments_template] जमीन पर हो रही निर्माण की तैयारी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही