Search

 
 
 

जामताड़ा : मारवाड़ी महिला समिति ने किया योग शिविर का आयोजन

 
Jamtara : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति जामताड़ा की ओर से न्यू टाउन स्थित कल्याण गुरुकुल में रविवार 25 जून को महिला समिति की अध्यक्ष रितिका गुटगुटिया की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया. योग शिविर में गुरुकुल के वार्डन सहित 50 से अधिक छात्राओं व महिला समिति के सदस्यों ने एक साथ योग अभ्यास किया. योग शिक्षक शालिनी गुटगुटिया ने सभी को योग के फ़ायदे बताए. समिति की अध्यक्ष रितिका गुटगुटिया ने कहा कि योग से बीमारियों से निजात पायी जा सकती है. योग को दिनचर्या में शामिल करते हुए सभी को प्रत्येक दिन योग करना चाहिए. वही समिति के सदस्यों ने बच्चियों व वार्डन को सलवार सूट, आम और सेनेटरी नेपकिन दिया. मौके पर महिला समिति के सभी सदस्य उपस्थित थीं. यह">https://lagatar.in/jamtara-i-am-not-the-governor-of-british-era-i-am-the-governor-of-independent-india-radhakrishnan/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : मैं ब्रिटिश काल का गवर्नर नहीं, आजाद भारत का राज्यपाल हूं- राधाकृष्णन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही