Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : सीसीटीवी की निगरानी में होंगी मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा

Jamtara : ज़िले में 14 मार्च से शुरू होने वाली जैक की इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं. जहां मैट्रिक की परीक्षा में 8,266 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 5,786 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिसमें साइंस संकाय में 1,112, आर्टस संकाय में 4,602 और कॉमर्स संकाय के 72 परीक्षार्थी है. मैट्रिक की परीक्षा के मद्देनजर जिलेभर में 28 परीक्षा केन्द्रों का गठन किया गया है. जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 14 परीक्षा केन्द्रों पर होगी. एसडीओ संजय कुमार पांडेय ने कहा परीक्षा के दरम्यान सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया है. एसडीओ ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा 14 मार्च से 3 अप्रैल तक प्रथम पाली (सुबह 09:45 से दोपहर 01:05 बजे तक) और इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान व वाणिज्य) की परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल तक द्वितीय पाली (दोपहर 02:00 बजे से संध्या 05:20 बजे तक) में संचालित होगी. कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन को लेकर पर्याप्त संख्या में वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा का संचालन होगा.

इन परीक्षा केंद्रो पर होगी मैट्रिक की परीक्षा

जामताड़ा प्रखंड

  1. जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय जामताड़ा
  2. आर के गर्ल्स उच्च विद्यालय, जामताड़ा
  3. सेंट एंथोनी स्कूल जामताड़ा
  4. जामताड़ा इंटर महिला महाविद्यालय, जामताड़ा
  5. एएमएस जामताड़ा
  6. डीएन उच्च विद्यालय, जामताड़ा
  7. आर के प्लस टू उच्च विद्यालय मिहिजाम
  8. प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय मिहिजाम
  9. बेसिक स्कूल मिहिजाम

नारायणपुर प्रखंड

  1. प्रोजेक्ट प्लस टू विद्यालय, चैनपुर
  2. आर के प्लस टू उच्च विद्यालय नारायणपुर
  3. एम एस नारायणपुर
  4. उत्क्रमित उच्च विद्यालय पबिया

करमाटांड़ प्रखंड

  1. आर जी आर जी प्लस टू उच्च विद्यालय करमाटांड़
  2. झुमका देवी एम एस करमाटांड़
  3. सरस्वती विद्या मंदिर, विद्यासागर
  4. उत्क्रमित एम एस पिंडारी
  5. उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालाझरिया

फतेहपुर प्रखंड

  1. आर के प्लस टू स्कूल फतेहपुर
  2. एम एस फतेहपुर
  3. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फतेहपुर
  4. संथाल उच्च विद्यालय कैराबनी

नाला प्रखंड

  1. आर के प्लस टू विद्यालय नाला
  2. मिडिल स्कूल नाला
  3. नाला इंटर कॉलेज नाला

कुंडहित प्रखंड

  1. सिंहवाहिनी प्लस टू स्कूल कुंडहित
  2. प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, कुंडहित
  3. एम एस कुंडहित

इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बने परीक्षा केंद्र

जामताड़ा प्रखंड

  1. जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय जामताड़ा (कला एवं विज्ञान)
  2. गर्ल्स उच्च विद्यालय, जामताड़ा (कला एवं विज्ञान)
  3. सेंट एंथोनी स्कूल जामताड़ा (विज्ञान, कला एवं वाणिज्य)
  4. जामताड़ा इंटर महिला महाविद्यालय, जामताड़ा (विज्ञान एवं कला)
  5. आदर्श मिडिल स्कूल, जामताड़ा (विज्ञान एवं कला)
  6. डीएन उच्च विद्यालय, जामताड़ा (कला एवं वाणिज्य)
  7. सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा (कला एवं विज्ञान)
  8. जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा (विज्ञान कला एवं वाणिज्य)
  9. आर के प्लस टू उच्च विद्यालय मिहिजाम (विज्ञान, कला एवं वाणिज्य)

नाला प्रखंड

  1. आर के प्लस टू हाई स्कूल, नाला (विज्ञान एवं कला)
  2. नाला इंटर महाविद्यालय, नाला (विज्ञान एवं कला)

कुंडहित प्रखंड

  1. आर के सिंहवाहिनी प्लस टू विद्यालय कुंडहित (विज्ञान एवं कला)
  2. प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कुंडहित (विज्ञान, कला एवं वाणिज्य)
  3. मिडिल स्कूल कुंडहित (विज्ञान, कला एवं वाणिज्य)
http://Jamtara:

Recruitment for 70 posts for PGT-TGT teachers, March 28 is the last date">यह भी पढ़ें : जामताड़ा : पीजीटी-टीजीटी शिक्षकों के लिए 70 पदों पर निकली भर्ती, 28 मार्च अंतिम तिथि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही