Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : केन्द्रीय विद्यालय से शुरू हुआ मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान

Jamtara : डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने बुधवार 12 अप्रैल को केन्द्रीय विद्यालय से मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने स्कूली बच्चों को टीका लगाया. डीसी ने कहा कि मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान एक महीने तक चलने वाला है. पहले दो सप्ताह सभी सरकारी और निजी स्कूलों में टीका दिया जाएगा. तीसरे और चौथे सप्ताह समुदाय आधारित टीकाकरण सत्र स्थल पर टीका दिया जाएगा. पांचवें सप्ताह छुटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जाना है. डीसी ने बताया कि जिले में  02 लाख 74 हजार 740 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है. इसके लिए 1832 टीमें बनाई गई हैं. यह अभियान नियमित टीकाकरण दिवस (गुरूवार, शनिवार) और अवकाश के दिनों को छोड़कर किया जाएगा. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ एसके मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ.गोपाल कृष्ण झा, केन्द्रीय विद्यालय की प्राचार्य मीना तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/amtara-congress-stalwarts-gathered-at-the-iftar-of-mla-irfan-suspended-from-the-party/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा: पार्टी से निलंबित विधायक इरफान के इफ्तार में जुटे कांग्रेसी दिग्गज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही