Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : 21 बालू घाटों की बंदोबस्ती को लेकर हुई बैठक

Jamtara : एसडीओ संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार 6 मई को ज़िले के 21 बालू घाटों की बंदोबस्ती को लेकर डीएसआर (जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट) की अनुमंडल स्तरीय समिति बैठक हुई. बैठक में जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि मेसर्स साथी प्लानर प्राइवेट लिमिटेड, कांके रोड, रांची ने जामताड़ा जिले के बालू घाटों का डीएसआर जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार किया है. जिसमें 21 बालू घाटों को 7 जोन में बांटा गया है. बैठक में समिति के सभी सदस्यों को डीएसआर रिपोर्ट का अध्ययन कर त्रुटि निवारण करने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार, सीओ जामताड़ा, सीओ नाला, सीओ कुंडहित, सीओ फतेहपुर और सीओ करमाटांड़ के अलावा लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

              इन बालू घाटों की होगी बंदोबस्ती

रिपोर्ट के मुताबिक जामताड़ा अंचल अंतर्गत बोधबांध, गोपालपुर, सतसाल और आसनचुआं, फतेहपुर अंचल अंतर्गत हाथधरा, नाला अंचल अंतर्गत डीमजोरी, नीमबेड़ा, मडालो, देवकुंडा, चिचुड़बिल, कास्ता, पत्थरघट्टा और बानखेट, कुंडहित अंचल अंतर्गत छोटा गोविंदपुर और नवाइकोल (प्लॉट 1809 रकवा 6.28 हेक्टेयर) बालू घाट में पर्याप्त बालू है. बैठक में बताया गया कि कुंडहित अंचल के कालीकसुली बालू घाट के बगल में मंदिर रहने और करमाटांड़ अंचल के नवाइकोल (प्लॉट 1810, रकवा 1.74 हेक्टेयर) के 500 मीटर की दूरी पर विद्यालय रहने के कारण इसे डीएसआर रिपोर्ट में शामिल करना उचित नहीं है. जिसे रिपोर्ट से हटाने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया गया. यह">https://lagatar.in/jamtara-mla-irfan-ansari-falls-in-water-injured/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : पानी में फिसलकर गिरे विधायक इरफ़ान अंसारी, हुए चोटिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही