Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : गर्भाशय ग्रीवा की सम्पूर्ण जांच व इलाज को जामताड़ा-देवघर में लगेगा मेगा शिविर

Advertisement
Advertisement
22 को कुंजबोना मेसो अस्पताल नाला व 23 जुलाई को देवघर में लगेगा शिविर
Jamtara : 22 जुलाई को कुंजबोना मेसो अस्पताल नाला और 23 जुलाई को देवघर सदर अस्पताल में मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा. इस शिविर में गर्भाशय ग्रीवा की सम्पूर्ण जांच और इलाज की जाएगी. इस आयोजन के सफल आयोजन को लेकर 30 जून शुक्रवार को प्रखंड के कल्याण अस्पताल कुंजबोना के कार्यालय कक्ष में बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से वीमेन डॉक्टर्स विंग आई.एम.ए. की राष्ट्रीय सह अध्यक्ष डॉ भारती कश्यप और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मातृत्व कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ लाल मांझी, जामताड़ा के सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा, देवघर जिले के स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, कल्याण अस्पताल के चिकित्सक शामिल हुए.

विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

बैठक में कार्यक्रम की रुपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर डॉ भारती कश्यप ने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर, मरीजों की जांच के लिए कमरा, रजिस्ट्रेशन का स्थान आदि का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. वहीं मेगा शिविर के दौरान आवश्यक मेडिकल इक्यूपमेंट की समुचित व्यवस्था रखने को कहा. बताया कि 22 जुलाई को कुंजबोना मेसो अस्पताल में लगने वाले शिविर का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो करेंगे. इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दिल्ली के डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह, डॉ आर. वी. अशोकन शामिल होंगे. वहीं 23 जुलाई को देवघर सदर अस्पताल में कैंप का आयोजन होगा. कार्यक्रम स्थल, अतिथियों का स्वागत, मंच संचालन आदि के बारे में चर्चा के उपरांत अलग-अलग दायित्व सौंपा गया.

जामताड़ा व देवघर में लगेंगी नई मशीनें

डॉ भारती कश्यप ने कहा कि गर्भाशय ग्रीवा के सम्पूर्ण जांच और इलाज लिए सदर अस्पताल जामताड़ा और देवघर में नई मशीनें लगेगी. वर्ष 2021 में बनाया सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन के लिए झारखंड मॉडल विकासशील राज्यों के लिए बेहद सुविधाजनक है. डॉ कश्यप ने कार्यक्रम को सम्मिलित प्रयास से सफल बनाने के लिए गंभीरता से जुट जाने को कहा.

जामताड़ा के 1000 व देवघर के 2600 सहिया साथी जुड़ेंगी

इस अभियान को सफल बनाने के लिए देवघर के 2600 और जामताड़ा के 1000 दूर दराज के क्षेत्रों में काम करने वाली साहियाओं को जोड़ा गया है. इसके लिए सहिया साथियों को उपयोगी सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के बचाव से संबंधित वितरण सामग्री दी गई हैं, जिसे सहिया साथी, साहियाओं को देंगी. बैठक में प्रत्येक सहिया को कम से कम 5 ऐसी महिलाओं को शिविर में लाने का निर्देश दिया गया, जो इन रोगों से प्रभावित हैं या हो सकती हैं.

गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की होगी विशेष जांच और चिकित्सा

इस शिविर का लाभ उन महिलाओं को विशेष रुप से मिलेगा जिन्हें गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर होने की सम्भावना है या इससे पीड़ित हैं. इस स्वास्थ्य शिविर में आने वाली प्रत्येक महिला के ब्लड प्रेसर और हिमोग्लोबिन की मुफ्त जाँच की जाएगी. यहां उनका कोल्पोस्कोपिक गाइडेड गर्भाशय ग्रीवा का परिक्षण भी किया जाएगा और ल्यूकोरिया आदि बीमारियों से ग्रसित महिलाओं को एक महीने की मुफ्त दवाई भी दी जाएगी. मौके पर डीएस डॉ डीसी मुंशी, डॉ प्रभात रंजन, डीपीएम नीरज भगत, डीपीसी विपिन कुमार, मातृत्व स्वास्थ्य सलाहकार नलिन कुमार, सम्मत के प्रशासक उदित मिश्रा, डॉ विजय आनंद आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=681512&action=edit">यह

भी पढ़ें: जामताड़ा : 21 जुलाई से 21 अगस्त तक सुधारी जाएगी मतदाता सूची [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही