Search

 
 
 

जामताड़ा : चार महीने से माइक्रो एटीएम बंद, वापस नहीं मिल रही है जमा राशि

 
Jamtara : झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने बैंक सेवियों के माध्यम से जिलेभर में माइक्रो एटीएम के नाम पर लगभग डेढ़ लाख से अधिक खाता खुलवा लिया लेकिन जब राशि लौटाने की बारी आयी तो कोई जवाब देने को तैयार नहीं है. मालूम हो कि जिले में वृद्धापेंशन, मनरेगा, छात्रवृति, विकलांग, पीएम किसान व आवास योजना आदि के लाभुक सहित सामान्य ग्राहकों का करीब 20 करोड़ रुपए माइक्रो एटीएम में जमा किए गए है. लेकिन अब खाताधारक जमा राशि निकालने को भटक रहे हैँ. बताया जाता है कि झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की ओर से बीते चार महीने से माइक्रो एटीएम मशीन को बंद कर दिया गया है. 06 जून को खाताधारकों ने करमाटांड़ लैम्पस पहुंचकर जमाधन वापस करने की मांग की. लैम्पस बैंक सेवी मो अजहरूद्दीन ने बताया कि शुरूआती दौर में राशि निकासी के लिए आने वाले खाताधारियों को किसी तरह आश्वासन देकर लौटा दिया जाता था. लेकिन अब माइक्रो एटीएम बंद होने से खाताधारक परेशान हैं. लिहाजा अब बैंक में तू-तू मैं-मैं की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660002&action=edit">यह

भी पढ़ें:जामताड़ा : आवास निर्माण न करने वाले लाभुकों पर करें केस : बीडीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही