Search

 
 
 

जामताड़ा : आरपीएफ के खिलाफ धरना पर बैठे विधायक डॉ इरफान अंसारी

 
टोटो चालक व सब्जी विक्रेताओं को परेशान करने का आरपीएफ पर लगाया आरोप
Jamtara : चिरेका में तैनात आरपीएफ के खिलाफ विधायक डॉ इरफान अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने चित्तरंजन के एक नंबर गेट को अवरुद्ध कर धरना प्रदर्शन किया. 26 जुलाई को हुए इस आंदोलन में सैकड़ों टोटो चालक ने अपने वाहनों को एक नंबर गेट पर खड़ा कर सड़क जाम कर दिया. दूसरी ओर चित्तरंजन रेल कारखाना की सुरक्षा के मद्देनजर एक नंबर गेट पर भारी संख्या में आरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया था. मौके पर एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज भी पुलिस बल के साथ मुस्तैद थे

आरपीएफ की मनमानी नहीं चलने देंगे : विधायक

मौके पर विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि चिरेका आरपीएफ टोटो चालक व सब्जी बेचने वाले गरीबों को परेशान कर रहा है. टोटो चालकों से आरपीएफ के जवान पैसे की वसूली करते हैं. स्टेशन रोड पर गरीब किसान सब्जी बेचकर अपना और परिवार का भरण पोषण करते हैं तो आरपीएफ वाले सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार कर जुर्माना वसूलते हैं. इनकी यह मनमानी नहीं चलने दी जाएगी. इस आंदोलन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुबोध ओझा, शांति देवी, परिमल मंडल, परवेज रहमान, बेबी पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=709779&action=edit">यह

भी पढ़ें: जामताड़ा : 1.35 लाख रुपए लूट मामले में एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही