Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : विधायक इरफान अंसारी ने किया चेकडैम व पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

Jamtara : विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने 30 अप्रैल को नारायणपुर प्रखंड के बोरवा पंचायत के गढ़वाल एवं केन्दुआडीह गांव में चेकडैम एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. बोरवा जोरिया पर करीब 50 लाख रूपए की प्राक्कलित राशि से एकल चेक डैम निर्माण किया जाएगा. वहीं बोरवा गांव के गढ़वाल एवं केन्दुआडीह गांव में पीसीसी सड़क का निर्माण होगा. मौके पर विधायक ने कहा कि तेज गति से जामताड़ा विधानसभा का विकास हो रहा है. जात-पात की लड़ाई की जगह विकास कार्य को तरजीह दिया जा रहा है. यही वजह है कि मुजे भाजपा नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ता है. उन्होंने आगे कहा कि मेरे ही प्रयास से जामताड़ा में फ्लाईओवर निर्माण  से लेकर ट्रेनों का ठहराव हुआ. दुमका सांसद निशिकांत दुबे इसका श्रेय खुद लेना चाहते हैं.

लतारबाद में जल्द बनेगी पक्की सड़क

शिलान्यास के दौरान लतारबाद की आदिवासी महिलाएं एवं बच्चियों ने विधायक से पक्की सड़क बनवाने की मांग की. महिलाओं ने कहा कि लतारबाद से मुख्य सड़क तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है. जिससे हम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. महिलाओं की बातों को सुनकर विधायक ने पक्की सड़क निर्माण कराने का वाद किया. मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य उमा चरण साह, दिलीप दत्ता, पंचायत समिति सदस्य साहबान अंसारी, मोफिज अंसारी, झगरू साह, कंचन मंडल समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622275&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा: चार एक्सप्रेस ट्रेनों का जामताड़ा स्टेशन पर होगा ठहराव: सांसद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही