Search

 
 
 

जामताड़ा : पुरी-पटना एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सांसद व विधायक ने किया रवाना

 
Jamtara : आसनसोल रेल मंडल की ओर से चार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव होने पर बुधवार को सांसद सुनील सोरेन और विधायक डॉ.इरफान अंसारी ने जामताड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-02 से 18449 पुरी-पटना-बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दरम्यान जामताड़ा स्टेशन पर करीब 05 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज का भी उदघाटन किया गया. ब्रिज की चौड़ाई और लंबाई 36.3 मीटर है.

    इशारे-इशारे में सांसद ने विधायक इरफ़ान को लिया आड़े हाथ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि उनके अलावा किसी सांसद और विधायक ने जामताड़ा स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव कराने पर दिलचस्पी नही दिखायी. अब जब उनके प्रयास से अब तक कुल सात ट्रेनों का ठहराव जामताड़ा स्टेशन पर हो रहा है, तो श्रेय लेने की होड़ में कई लोग सामने आ रहे है. उन्होने कहा कि बहुत जल्द विद्यासागर स्टेशन पर दो-तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव वो करवाएंगे. उन्होने ट्रेन संख्या 13185/13186, 18181/18182, 13287/13288 और 18449/18450 का ठहराव जामताड़ा स्टेशन पर शुरू करने के लिए प्रधान मंत्री और रेल मंत्री को धन्यवाद दिया.

       जामताड़ा में लोकल ट्रेन की जरूरत : इरफ़ान

विधायक डॉ.इरफान अंसारी ने कहा कि चार एक्सप्रेस ट्रेनों का जामताड़ा स्टेशन पर ठहराव होना सुखद है. उन्होंने कहा कि यहां के लोग अधिकांश लोकल ट्रेन पर सफर करते है. जिसके कारण यहां कुछ और लोकल ट्रेनों के परिचालन की ज़रूरत है.

       भाजपा कार्यकर्ताओं ने इरफ़ान के भाषण के दौरान की हूटिंग

जामताड़ा स्टेशन पर चली करीब आधा घंटे के क्रार्यक्रम के दरम्यान सांसद व विधायक के समर्थक एक-दूसरे के समर्थन में नारेबाजी करते रहे. विधायक इरफ़ान अंसारी के भाषण के दरम्यान भाजपा कार्यकर्ता व सांसद समर्थकों ने काफी हूटिंग भी की. विधायक के भाषण के दौरान भाजपा कार्यकर्ता शोर मचाकर विधायक को बैठने को कह रहे थे. जिससे परेशान होकर इरफ़ान अंसारी ने कहा कि भारतीय रेल न तो भाजपा का है और न ही कांग्रेस का है. यह भारत सरकार का है और देश की आवाम का उसपर अधिकार है. यह">https://lagatar.in/jamtara-civil-servants-protest-by-tying-black-badges-against-reduction-in-grade-pay/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : ग्रेड पे में कटौती के खिलाफ जनसेवकों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही