Search

 
 
 

जामताड़ा : सांसद सुनील सोरेन क्षेत्र के विकास के प्रति उदासीन- इरफान अंसारी

 

विधायक ने नारायणपुर में पीसीसी पथ का किया शिलान्यास

Jamtara :  जामताड़ा के विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने 13 सितंबर बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के भैयाडीह गांव में पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से स्वीकृत 1050 फीट लंबी पीसीसी सड़क के निर्माण पर करीब 17 लाख 2 हजार रुपए खर्च होंगे. विधायक ने दुमका के भाजपा सांसद सुनील सोरेन पर क्षेत्र के विकास के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सांसद थोड़ा भी सक्रिय होते, तो क्षेत्र का कायाकल्प हो सकता था. विधायक ने कहा कि बथानबाडी गांव को भैयाडीह गांव से जोड़ने वाली गुरुकुल विद्यालय बथानबाडी से भैयाडीह-नारायणपुर मुख्य सड़क तक का पथ काफी जर्जर हो गया था. लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी. इसे देखते हुए ही उन्होंने पीसीसी सड़क की स्वीकृति दिलाई. क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को बिना किसी भेदभाव के दूर करने का प्रयास कर रहा हूं. 2024 के चुनाव में उन्हें जनता का पूरा साथ मिलेगा. मौके पर परिमल मंडल, अब्दुल जब्बार अंसारी, सत्यनारायण मंडल, राजू दत्ता, रूपेश यादव, गोपी दत्ता, नुनूलाल यादव आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-seminar-organized-in-school-on-ill-effects-of-tobacco/">बोकारो

: तंबाकू के दुष्प्रभाव पर स्कूल में सेमिनार का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही