Search

 
 
 

जामताड़ा : ससुराल में छिपकर रह रहा था चाचा का हत्यारोपी भतीजा, गिरफ्तार

 
Jamtara : करमाटांड़ थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर रात देवघर जिले के सदानंदी गांव में छापेमारी कर चाचा की हत्या के आरोपी भतीजा रमेश पुजहर को गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रशेखर ने बुधवार को जामताड़ा साइबर थाना में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी बिरजू साव के नेतृत्व में टीम गठित कर उसे गिरफ्तार किया गया. हत्या की वारदात के बाद आरोपी अपनी ससुराल सदानंदी गांव में छिपकर रह रहा था. रमेश पुजहर के विरुद्ध उसकी चाची मुनकी देवी के बयान पर 27 दिसंबर को करमाटांड़ थाना में हत्या की नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी. दर्ज एफआईआर के अनुसार, 26 दिसंबर की शाम मुनकी देवी की बकरी रमेश पुजहर के खेत में लगी फसल चर गई थी. इस पर आरोपी भतीजा और चाची में बकझक हुई थी. बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा धरम पुजहर के सिर पर भतीजा रमेश पुजहर ने ईंट से वार कर दिया. वह ईंट से चाचा के सिर पर तब तक प्रहार करता रहा,जब तक उनकी मौत नहीं हो गई. मौत के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ गांव से फरार हो गया. यह भी पढ़ें : अमृत">https://lagatar.in/jamtara-and-vidyasagar-stations-will-be-rejuvenated-under-amrit-bharat-station-scheme/">अमृत

भारत स्टेशन योजना के तहत जामताड़ा व विद्यासागर स्टेशन का होगा कायाकल्प
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही