Search

Jamtara News : नारायणपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में 3 घायल, धनबाद रेफर

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया.
 
पहली घटना महतोडीह गांव के समीप हुई. जानकारी के अनुसार, कोरीडीह-वन गांव निवासी जाहिर अंसारी हीरो शोरूम से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान महतोडीह के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी नारायणपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया.

वहीं, दूसरी घटना शिवपुर के पास हुई. कुरता गांव निवासी बिनोद पंडित और रोहित पंडित बाइक से नारायणपुर से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान शिवपुर के समीप उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे दोनों घायल हो गए. दोनों को सीएचसी नारायणपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें भी धनबाद रेफर कर दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही