Jamtara News : मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश लेकर एस.आर. पब्लिक स्कूल, दक्षिणबहाल में एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान चलाया गया.
विद्यालय के निदेशक उज्जवल मंडल ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं. ये शुद्ध वायु देने के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपनी मां के सम्मान में एक पौधा जरूर लगाएं और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करें. उन्होंने कहा कि पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे सुरक्षित रखना और नियमित पानी देना भी जरूरी है.
स्वच्छता अपनाएं, पर्यावरण बचाएं
स्वच्छता अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विद्यालय, घर और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का संदेश दिया गया. बच्चों से कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की गई.
उज्जवल मंडल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है. सभी लोग मिलकर पौधरोपण और साफ-सफाई को अपनी आदत बनाएं, तभी स्वच्छ, स्वस्थ और हरित समाज का सपना साकार हो सकेगा.