Search

 
 
 

Jamtara News : अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी किशोर धराया

Jamtara News : नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई की. पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया. इसी दौरान किशोरी को विद्यासागर स्टेशन के समीप से बरामद किया गया.
 
फाइल फोटो.

Jamtara News : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर थाना की पुलिस को अपहरण के मामले में सफलता मिली है. पुलिस ने अपहृत किशोरी को 24 घंटे के अंदर विद्यासागर रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया. वहीं उसका अपहरण करने के आरोपी किशोर को भी पकड़ लिया है.


नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई की. पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया. इसी दौरान किशोरी को विद्यासागर स्टेशन के समीप से बरामद किया गया. पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही