Search

 
 
 

Jamtara News : खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, धोबना मोड़ की दुकान का लाइसेंस निलंबित

Jamtara News: डीसी ने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. किसानों को खाद की उपलब्धता, उचित मूल्य पर बिक्री और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है.
 
डीसी आलोक कुमार.

Jamtara News : जामताड़ा जिले में खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जिला कृषि पदाधिकारी अनूप कुमार हेम्ब्रम के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को धोबना मोड़ स्थित लखीकांत मंडल का उर्वरक दुकान का औचक निरीक्षण किया. दुकान में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं. जिला कृषि पदाधिकारी की जांच के आधार पर उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया.


ज्ञात हो कि डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर जिले में उर्वरक प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जा रही है. इसका उद्देश्य किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराना और खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाना है.


निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में न तो सूचना बोर्ड लगा मिला और न ही खाद की दर तालिका प्रदर्शित की गई थी. इसके अलावा बिना पॉश मशीन के उर्वरक की बिक्री की जा रही थी. प्रतिष्ठान में स्टॉक पंजी और वितरण पंजी भी मेंटेन नहीं पाई गई. निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने की बात भी सामने आई. उर्वरक की खरीद से संबंधित अद्यतन चालान प्रस्तुत नहीं करने और राशन दुकान में खाद की बिक्री जैसी अनियमितताएं भी पाई गईं.


डीसी ने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. किसानों को खाद की उपलब्धता, उचित मूल्य पर बिक्री और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी उर्वरक विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठानों में स्टॉक व मूल्य तालिका स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने औरर निर्धारित दर पर ही खाद बेचने का निर्देश दिया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही