Jamtara News : जामताड़ा शहर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की. इस दौरान इंदिरा चौक से स्टेशन रोड तक सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया.
अधिकारियों के मुताबिक, शहर की प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है. सड़क पर अवैध कब्जे हटने से वाहनों के परिचालन में सहूलियत होगी और आम लोगों को भी राहत मिलेगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. अभियान के दौरान अप्रिय स्थिति से निबटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.