Jamtara News: एनपीएल सीजन-4 टूर्नामेंट में रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है. सोमवार को खेले गए मुकाबले में आलिया-11 ने मंडल मिशनरी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही आलिया-11 ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल कर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है.
इसे भी पढ़ें:
एनपीएल सीजन-4 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. शुरुआती मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज करने के बाद आलिया-11 को टूर्नामेंट की मजबूत टीमों में माना जा रहा है. टीम की सबसे बड़ी ताकत उसके गेंदबाज और मैच को अंतिम क्षण तक ले जाकर फिनिश करने वाले बल्लेबाज नजर आ रहे हैं.
आलिया-11 के बल्लेबाज दबाव की स्थिति में भी मैच को बेहतर तरीके से फिनिश कर रहे हैं. वहीं, अंतिम ओवरों में टीम के गेंदबाज भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल रहे हैं. यही वजह है कि टीम ने लगातार तीन मुकाबलों में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.
टीम के ऑनर कमाल ने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. खिलाड़ियों के बीच अच्छा तालमेल है और हर मुकाबले में टीम जीत के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतर रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले मुकाबलों में भी टीम इसी प्रदर्शन को जारी रखते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

