Search

 
 
 

Jamtara News : जामताड़ा में गोचर भूमि पर अवैध कब्जा कर ग्लाइको पाइप फैक्ट्री निर्माण का आरोप

Jamtara News: वीरेंद्र मंडल ने कहा कि खाता संख्या-56, दाग संख्या-1015 की लगभग 10 एकड़ 15 डिसमिल उक्त जमीन गोचर भूमि है. इस जमीन के एक हिस्से पर Amankit Pipes Manufacturing Private Limited (ग्लाइको पाइप्स) ने वर्षों पहले फैक्ट्री का निर्माण कराया है.
 
फैक्ट्री का मेन गेट.

Jamtara News : जामताड़ा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने जामताड़ा अंचल के कानगोई मौजा में सरकारी गोचर भूमि पर अतिक्रमण कर ग्लाइको पाइप फैक्ट्री के निर्माण का आरोप लगाया है. उन्होंने जामताड़ा डीसी, अपर समाहर्ता, एसडीओ, सीओ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है.


वीरेंद्र मंडल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि खाता संख्या-56, दाग संख्या-1015 की लगभग 10 एकड़ 15 डिसमिल उक्त जमीन गोचर भूमि है. इस जमीन के एक हिस्से पर Amankit Pipes Manufacturing Private Limited (ग्लाइको पाइप्स) ने वर्षों पहले फैक्ट्री का निर्माण कराया है. गोचर भूमि पर इस प्रकार का निर्माण सरकारी जमीन का अतिक्रमण है. उन्होंने बताया कि सीओ ने पत्रांक 671, (20 मई 2023) और पत्रांक 693 (26 मई 2023) के माध्यम से जियाडा, संथाल परगना प्रक्षेत्र को संबंधित जमीन एवं फैक्ट्री निर्माण से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. साथ ही फैक्ट्री प्रबंधन को भी अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था. लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया.


वीरेंद्र मंडल ने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई करे. यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे न्याय के लिए माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही