Search

 
 
 

Jamtara News : गोचर भूमि पर सड़क निर्माण का आरोप, 3 करोड़ की योजना में नियमों की अनदेखी

नारायणपुर अंचल क्षेत्र में गोचर व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है. पंदनी से नारोडीह के बीच मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया है.
 
नरायणपुर में गोचर भूमि पर बनी सड़क.

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर अंचल क्षेत्र में गोचर व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है. पंदनी से नारोडीह के बीच मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया है. आरोप है कि संवेदक ने गोचर भूमि पर भी सड़क बना दी है.

 

जामताड़ा की खबरें पढ़ें

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, इस सड़क योजना का शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 11 अक्टूबर 2024 को किया था. पंदनी से चिरुड़ीह के बीच दाग संख्या 470 और 527 में कुल करीब एक एकड़ गोचर भूमि होने की बात बताई जा रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त भूमि के हिस्से पर सड़क का निर्माण कर दिया गया. निर्माण कार्य में भूमि सत्यापन और सरकारी नियमों के अनुपालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.


ग्रामीणों का कहना है कि मामले को लेकर कई बार नारायणपुर अंचल कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. शिकायत के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा और संवेदक को भुगतान भी कर दिया गया. हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
मामले को लेकर विभाग के सहायक अभियंता ने कहा कि मामला अब उनके संज्ञान में आया है. इसकी जांच कराई जाएगी और जांच में अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.


वहीं, डीसी आलोक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को जांच का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. डीसी ने स्पष्ट किया कि गोचर व सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही