Search

 
 
 

Jamtara News : उत्क्रमित उच्च विद्यालय में नशामुक्ती व सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

उत्क्रमित उच्च विद्यालय पंजूनिया में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशामुक्त समाज और सुरक्षित यातायात के प्रति संदेश दिया गया
 

Jamtara: उत्क्रमित उच्च विद्यालय पंजूनिया में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशामुक्त समाज और सुरक्षित यातायात के प्रति संदेश दिया गया. कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और जागरूकता के महत्व से अवगत कराया.

 

थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा और अच्छे संस्कारों को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने बच्चों को किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति सचेत करने का आह्वान किया.

 

इस अवसर पर सब-इंस्पेक्टर सुरोज मंडल ने सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा कीं. उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन कर कई दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने तथा सड़क पर संयमित व्यवहार अपनाने की सलाह दी गई.

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके प्रश्नों का भी समाधान किया गया. मौके पर एएसआई चंदन कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर गुलशन कुमार, एएसआई गणेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सुरक्षित जीवन के प्रति जागरूकता विकसित करना था.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही