Search

 
 
 

Jamtara News : भाजपा ने एसआईआर में फर्जी प्रमाणपत्र देने का लगाया आरोप, जांच की मांग

Jamtara News: भाजपा नेता तरुण कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में फर्जी जाति व आवासीय प्रमाणपत्र और वंशावली तैयार कर बीएलओ के पास जमा किए गए.
 
बैठक में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता.

Jamtara News : भाजपा नारायणपुर प्रखंड कमेटी की मासिक बैठक सोमवार को मंझलाडीह में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बलदेव हांसदा ने की. बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों व मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा की गई.

 

भाजपा नेता तरुण कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में फर्जी जाति व आवासीय प्रमाणपत्र और वंशावली तैयार कर बीएलओ के पास जमा किए गए. उन्होंने दावा किया कि इन दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का प्रयास किया गया.


गुप्ता ने कहा कि फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने और जमा करने के मामले में स्थानीय प्रशासन की ओर से कुछ लोगों को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. बैठक में संजय मंडल, सुखदेव भंडारी, सुखदेव राय, वासुदेव यादव, अपन बास्की, दिनेश पांडेय, जीतेंद्र मंडल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही