Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : भाजपा का जिला मुख्यालय घेराव 31 को, संथाल सहित कई जिले के कार्यकर्ता लेंगे भाग

जामताड़ा के अस्पताल में प्रसूता रीना देवी की मौत और भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित झूठे केस में फंसाने के विरोध में भाजपा ने 31 जुलाई को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन व घेराव का एलान किया है.
Advertisement
Advertisement
प्रेसवार्ता में जानकारी देते भाजपा नेता.

Jamtara : जामताड़ा के अस्पताल में प्रसूता रीना देवी की मौत और भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित झूठे केस में फंसाने के विरोध में भाजपा ने 31 जुलाई को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन व घेराव का एलान किया है. यह जानकारी पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन, पुलिस व राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. 

 


सुनील सोरेन ने कहा कि प्रसूता रीना देवी की मौत के बाद परिवार को न्याय दिलाने की मांग करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर मंत्री के दबाव में झूठी एफआईआर दर्ज की गई है. प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करने की बजाय राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है. उन्होंने सवाल किया कि प्रसूता की मौत के मामले में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई.


उन्होंने नारायणपुर अस्पताल में डॉक्टर के साथ कथित मारपीट की घटना का भी जिक्र किया. कहा कि दोषियों पर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होना प्रशासन के दोहरे चरित्र को दर्शाता है. उन्होंने घोषणा की कि 31 जुलाई को संथाल परगना समेत धनबाद व गिरिडीह से लगभग 50 हजार भाजपा कार्यकर्ता जामताड़ा पहुंचकर जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे. इस आंदोलन में प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, चंपीई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.


भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने आरोप लगाया कि जामताड़ा पुलिस मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के दबाव में काम कर रही है. पूर्व कृषि मंत्री बाटुल झा ने कहा कि पीड़ित परिवार से मिलना और प्रसूता के इलाज को लेकर सवाल पूछना उनका संवैधानिक अधिकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं पर मामला दर्ज कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है. भाजपा इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही