Jamtara News : जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर पलाश के पेड़ से लटका एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया. घटना पुरातन बैंक मोड़ के पास स्थित दुकान के पीछे की है. खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
मृतक की पहचान सुद्राक्षीपुर पंचायत के जोकपहाड़ी गांव निवासी निवारण मुर्मू के रूप में हुई है. घटनास्थल कुंडहित-राजनगर मुख्य सड़क से लगभग 100 मीटर की दूरी पर है. पेड़ पर शव लटका देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कुंडहित थाना पुलिस को दी. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और मृतक की पहचान में जुट गई.
बताया जा रहा है कि निवारण मुर्मू ने कुंडहित हाट की एक दुकान से नायलॉन की रस्सी खरीदी थी. इसके बाद करीब डेढ़ बजे के आसपास उसने पलाश के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली. हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.