Jamtara News : नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह वन गांव स्थित डोका अहरा में शुक्रवार सुबह एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान कोरीडीह वन निवासी जहरूदीन मियां के रूप में हुई है.
परिजनों के अनुसार, जहरूदीन मियां गुरुवार रात मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकले थे. इसके बाद वे वापस घर नहीं लौटे. शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने डोका अहरा के पानी में उनका शव उपलते देखा, जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई.

घटनास्थल पर भीड़ मौजूद
बताया जाता है कि जहरूदीन मियां को तैरना आता था. ऐसे में पानी में डूबने से उनकी मौत कैसे हुई, यह सवाल परिजनों और ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा.

लोगों में तरह-तरह की चचाएं
घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर थाना परिसर ले आई. खबाए लिखे जाने तक मृतक के पुत्र थाने में आवेदन देकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें