Search

 
 
 

Jamtara News : तालाब में तैरता मिला लापता युवक का शव

Jamtara News : लिखराज दास मंगलवार की सुबह घर से बंसी लेकर मछली पकड़ने की बात कहकर निकला था. देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. लेकिन कोई पता नहीं चला.
 
तालाब किनारे जुटी भीड़.

Jamtara News : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के भैयाडीह गांव स्थित तालाब से गुरुवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. युवक की पहचान शिमला गांव निवासी निखराज दास के पुत्र लिखराज दास के रूप में हुई है.


जानकारी के अनुसार, लिखराज दास मंगलवार की सुबह घर से बंसी लेकर मछली पकड़ने की बात कहकर निकला था. देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. लेकिन कोई पता नहीं चला. बुधवार को परिजनों ने नारायणपुर थाना में उसके लापता होने की मौखिक सूचना दी.


इसी बीच गुरुवार को भैयाडीह-बुधुडीह सड़क के किनारे स्थित तालाब में ग्रामीणों की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया. शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी.


युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा होने की संभावना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही