Search

 
 
 

Jamtara News : पटना से चोरी कार जामताड़ा में बरामद, जहानाबाद का युवक गिरफ्तार

Jamtara News : 14 अक्टूबर की रात पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र से टाटा नेक्सन कार (नंबर यूपी 53 ईजे 3705) चोरी हो गई थी. वाहन मालिक अजय कुमार ने 15 अक्टूबर को स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी.
 
बरामद कार.

Jamtara News : पटना से टाटा नेक्सन कार चोरी कर झारखंड की ओर भाग रहे एक युवक को जामताड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर जामताड़ा के सतसाल-बांसनली के पास की. गिरफ्तार युवक मोहित कुमार बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है.

 

इसे भी पढ़ें


मिली जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर की रात पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र से टाटा नेक्सन कार (नंबर यूपी 53 ईजे 3705) चोरी हो गई थी. वाहन मालिक अजय कुमार ने 15 अक्टूबर को स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. 


पुलिस वाहन की तलाश में जुटी थी. इसी दौरान गुप्त सूचना से कार के झारखंड के जामताड़ा की ओर आने का पता चला. जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की.


पुलिस ने सतसाल-बांसनली के पास संदिग्ध टाटा नेक्सन को रोककर जांच की. कार चोरी की होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक मोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही