Search

 
 
 

Jamtara News: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, नारायणपुर थाने में मामला दर्ज

Jamtara News: पुलिस के अनुसार, घटना 5 सितंबर 2026 की है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बरजपुर निवासी बाबू सिंह नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 96 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
 

Jamtara News: नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरजपुर गांव से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर लड़की की मां ने नारायणपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 154/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/cid-probe-reveals-abhay-tiwaris-father-also-took-jpsc-exam-through-fixing!!customEmbedTag!

 

पुलिस के अनुसार, घटना 5 सितंबर 2026 की है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बरजपुर निवासी बाबू सिंह नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 96 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.


मामले की जांच का जिम्मा पुलिस अवर निरीक्षक रतिनाथ मुंडा को सौंपा गया है. पुलिस द्वारा नाबालिग की तलाश के साथ-साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही