Search

 
 
 

Jamtara News : मुख्यमंत्री सारथी मेगा स्किल सेंटर में युवाओं को बांटे गए प्रमाणपत्र

समारोह में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया. साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को स्टार एलुमनी के रूप में सम्मानित भी किया गया.
 
कार्यक्रम में भाग लेते अतिथि.

Jamtara News : जामताड़ा में एक्सेल डेटा सर्विस की ओर से संचालित मुख्यमंत्री मेगा स्किल सेंटर में शुक्रवार को स्टार एलुमनी सह प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ. यह आयोजन झारखंड कौशल विकास सोसाइटी व श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने संयुक्त रूप से किया था.


समारोह में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया. साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को स्टार एलुमनी के रूप में सम्मानित भी किया गया. प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कौशल प्रशिक्षण ने उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ आत्मनिर्भर बनने का मार्ग भी प्रशस्त किया है.

 

 


इस अवसर पर नशा मुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया. कलाकारों ने अपने अभिनय से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाया. सेंटर मैनेजर सौरव कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सारथी योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. प्रशिक्षित युवा बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं. मौके पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर आदित्य सिंह, प्रशिक्षक राजेश रंजन, देव दास, कमरान अशरफ, सूरज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही