Jamtara News : संथाल परगना के आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने गुरुवार जामताड़ा के फतेहपुर प्रखंड मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम का जायजा लिया. उन्होंने खमारबाद पंचायत सचिवालय में चल रही सुनवाई का निरीक्षण किया. साथ ही प्रखंड, अंचल व पंचायत स्तर पर No Mapping व Anomalies से संबंधित मामलों की सुनवाई प्रक्रिया की जानकारी ली.
आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मियों को पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता, शुद्धता व समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है. प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल हो और किसी पात्र मतदाता का नाम छूटे नहीं इसका ख्याल रखें. पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से कार्य करें. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.