Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : विश्व आदिवासी दिवस पर मिलेगा सामुदायिक वन पट्टा, समिति ने 5 आवेदनों को दी मंजूरी

जामताड़ा डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक हुई. बैठक में वनाधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त सामुदायिक वन पट्टा के पांच आवेदनों की समीक्षा की गई.
Advertisement
Advertisement
बैठक में भाग लेते डीसी आलोक कुमार व अन्य.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक हुई. बैठक में वनाधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त सामुदायिक वन पट्टा के पांच आवेदनों की समीक्षा की गई. सभी आवेदनों पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी गई.


डीसी ने कहा कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में स्वीकृत पांच सामुदायिक वन पट्टों का वितरण लाभुकों को किया जाएगा. उन्होंने इसे आदिवासी समुदाय के अधिकारों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वनाधिकार अधिनियम के तहत लंबित सभी आवेदनों का विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप शीघ्र निष्पादन किया जाए. पात्र लाभुकों को व्यक्तिगत वन पट्टा का लाभ देने के लिए सभी लंबित मामलों की जांच कर जल्द समिति के समक्ष प्रस्तुत करें. बैठक में डीडीसी असीम किस्पोट्टा, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही