Search

 
 
 

Jamtara  News : जनता दरबार में फरियादियों ने डीसी के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

Jamtara  News : उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया.जनता दरबार में जमीन संबंधी मामले सबसे अधिक सामने आए.
 
जामताड़ा जनता दरबार

Jamtara  News : समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 40 से 45 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा.

 

उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया.जनता दरबार में जमीन संबंधी मामले सबसे अधिक सामने आए.

 

इसके अलावा स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाने, आयुष्मान योजना के तहत पीएच कार्ड में नाम जुड़वाने, बंदोबस्ती की जमीन पर अवैध कब्जा और जमीन पर अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालित करने से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं.

 

कई मामलों में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं की जानकारी ली और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही