Search

 
 
 

Jamtara News : 14 सूत्री मांगों को लेकर अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया धरना

संघ के राज्य अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि यह आंदोलन केवल जामताड़ा तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड के सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालयों के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है.
 
धरना पर बैठे अनुबंध स्वास्थ्य कर्मी.

Jamtara : जामताड़ा जिले के अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलित हैं. कर्मियों ने 14 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष नवल सिंह ने किया.

 

धरना-प्रदर्शन में संघ के राज्य अध्यक्ष अरविंद प्रसाद, सदस्य बैजू झा, मनोज कुमार, पंकज मंडल, अनिल सिंह, बबीता साहा, झूमा गण, खुशबू गुप्ता, राहुल तिवारी समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए. कर्मियों ने वेतन भुगतान, सेवा सुरक्षा, लंबित समस्याओं के समाधान तथा एएनएम-जीएनएम संघ की जिला अध्यक्ष रेखा कुमारी के निधन से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया.

 

 

 

संघ के राज्य अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि यह आंदोलन केवल जामताड़ा तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड के सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालयों के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो आंदोलन को तेज करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा. स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि धरना के चलते इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य कार्य प्रभावित रहे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही