Jamtara News : जामताड़ा जिले में बिना रजिस्ट्रेशन के सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा (टोटो) पर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है. डीटीओ मुकेश कुमार व एमवीआई बरकत अंसारी ने बुधवार को सड़क सुरक्षा टीम के साथ वाहन जांच अभियान चलाया. टीम ने बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे कई ई-रिक्शा को जब्त कर थाने को सौंप दिया.
अभियान के दौरान टीम ने ई-रिक्शा के निबंधन समेत अन्य कागजात की जांच की. विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों व मालिकों में हड़कंप है. डीटीओ मुकेश कुमार ने वाहन मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा नहीं चलाएं और आवश्यक कागजात दुरुस्त रखें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.