Search

 
 
 

Jamtara News : ज्वेलर्स के मालिक से गहनों से भार बैग छीनकर भागे अपराधी, जांच में जुटी पुलिस

वर्मा ज्वेलर्स के मालिक रोज की तरह दुकान बंद कर आभूषण लेकर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए आभूषणों की छिनतई कर ली और फरार हो गए.
 
जांच करती पुलिस.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के फतेहपुर बाजार में शुक्रवार देर शाम वर्मा ज्वेलर्स के संचालक से अपराधियों ने आभूषणों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए. फतेहपुर बस पड़ाव के समीप हुई इस घटना से पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

 

जानकारी के अनुसार, वर्मा ज्वेलर्स के मालिक रोज की तरह दुकान बंद कर आभूषण लेकर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए आभूषणों की छिनतई कर ली और फरार हो गए. घटना इतनी तेजी से हुई कि दुकानदार को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

 

इधर, लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से व्यवसायियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी उक्त ज्वेलर्स दुकान को अपराधियों ने निशाना बनाया था. बार-बार हो रही घटनाओं ने बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. व्यापारियों ने प्रशासन से बाजार में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने, सीसीटीवी निगरानी को मजबूत करने व व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही