Search

 
 
 

Jamtara News : कर्माटांड़ से साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4.04 लाख नकद बरामद

पुलिस ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव स्थित हटिया के पास छापेमारी कर एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में साइबर थाना व कर्माटांड़ थाना की संयुक्त टीम ने उसे दबोचा.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव स्थित हटिया के पास छापेमारी कर एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में साइबर थाना व कर्माटांड़ थाना की संयुक्त टीम ने उसे दबोचा.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार साइबर आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.


गिरफ्तार आरोपी नसरुद्दीन अंसारी देवघर जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पंचरुखी गांव का रहने वाला है. उसके पास से मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, 2 बैंक पासबुक, आधार कार्ड व 4,04,500 रुपए नकद बरामद किये गए हैं. पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त कर ली है. 

 


पुलिस की पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह लोगों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का क्रेडिट कार्ड बंद होने व नया कार्ड जारी कराने का झांसा देता था. इसके बाद वह उनके मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड कराकर क्रेडिट कार्ड व बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर उनके खाते से रुपए उड़ा लेता था. उसका का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला है.


छापेमारी में साइबर थाना प्रभारी वैभव सिंह, कर्माटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों व साइबर नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही