Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी ने जागरूकता रथ किया रवाना, लोगों को बाल संरक्षण की देगा जानकारी

Jamtara News : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों का संरक्षण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.अभियान के माध्यम से जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक बाल संरक्षण से जुड़ी जानकारी पहुंचाई जाएगी.
 
जागरूकता रथ को रवाना करते डीसी व अन्य.

Jamtara News : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने शनिवार को बाल संरक्षण जागरूकता रथ रवाना किया. यह रथ ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम व बाल यौन शोषण की रोकथाम तथा बच्चों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा.


डीसी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों का संरक्षण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बाल संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का सामूहिक दायित्व है. पंचायत प्रतिनिधियों, अभिभावकों, विद्यालयों, जनप्रतिनिधियों व स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी से ही बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है.


उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक बाल संरक्षण से जुड़ी जानकारी पहुंचाई जाएगी. प्रथम चरण में फतेहपुर, करमाटांड़ व जामताड़ा प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. लोगों को बच्चों के अधिकार, संरक्षण, शिकायत व रिपोर्टिंग की प्रक्रिया तथा सहायता सेवाओं की जानकारी दी जाएगी.


यह अभियान चेतना विकास द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी, डीपीआरओ सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार सहित अन्य मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही