Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: SIR को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, DC बोले- कोई पात्र मतदाता न छूटे

Jamtara: आगामी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-2026) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. सोमवार को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा सभी दलों से इस अभियान को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने में सहयोग की अपील की गई.
उपायुक्त ने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे. इस दौरान मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे भरकर नवीनतम फोटो और हस्ताक्षर के साथ BLO को जमा करना होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस चरण में मतदाताओं से किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे. दस्तावेज केवल सत्यापन अवधि में चिन्हित मतदाताओं से ही मांगे जाएंगे.
उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि एक ही परिवार के सभी मतदाताओं का नाम एक ही मतदान केंद्र पर दर्ज हो, जिससे लोगों को मतदान के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न रहे और कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न हो.
बैठक में उपायुक्त ने उन राजनीतिक दलों से जल्द से जल्द बीएलए-2 (Booth Level Agent) नामित करने की अपील की, जिन्होंने अब तक अपने प्रतिनिधि नियुक्त नहीं किए हैं. उन्होंने बताया कि बीएलए-2 की सक्रिय भागीदारी से पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनेगी.
उपायुक्त ने बताया कि 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी. इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी, जबकि उनका निस्तारण 3 अक्टूबर तक किया जाएगा. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को होगा.
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) के बाद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 35 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं. वहीं, बीएलओ एवं बीएलए-2 की सहायता के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्वयंसेवकों तथा शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. 30 जून को सुबह 11 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ, बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला के सदस्यों की बैठक आयोजित होगी, जिसमें एसआईआर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही