Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी ने की स्थापना-अनुकंपा समिति की बैठक, चार आवेदनों पर सहमति

Jamtara News : डीसी ने कहा कि सेवा संपुष्टि एवं एसीपी/एमएसीपी से जुड़े सभी पात्र आवेदकों को बिना विलंब के समिति के समक्ष प्रस्तुत करें. ताकि योग्य लोगों को समय पर लाभ मिल सके.
 
बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara News : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने सोमवार को जिला स्थापना, अनुकंपा एवं चौकीदार स्थापना-अनुकंपा समिति की बैठक की. बैठक में कर्मियों के स्थानांतरण, प्रतिनियुक्ति, सेवा संपुष्टि, एसीपी, एमएसीपी और अनुकंपा पर नियुक्ति से जुड़े आवेदनों की समीक्षा की गई.

 
बैठक में अनुकंपा पर नियुक्ति के पांच आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया. इनमें एक मामले में दस्तावेज की कमी पाए जाने पर उसे एक सप्ताह के अंदर पूरा कराने का निर्देश दिया गया. वहीं, शेष चार आवेदनों को अनुशंसा के साथ विभाग भेजने का निर्णय लिया गया. एसीपी, एमएसीपी से संबंधित एक मामले में डीसी ने तिथि में संशोधन का निर्देश दिया.


डीसी ने कहा कि सेवा संपुष्टि एवं एसीपी/एमएसीपी से जुड़े सभी पात्र आवेदकों को बिना विलंब के समिति के समक्ष प्रस्तुत करें. ताकि योग्य लोगों को समय पर लाभ मिल सके. उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित आवेदनों में दस्तावेजी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने और सभी मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


बैठक में चौकीदार स्थापना समिति के 33 मामलों की समीक्षा की गई. बैठक में डीडीसी असीम किस्पोट्टा, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ एसके मिश्रा, स्थापना उप समाहर्ता पंकज कुमार रवि, डीएसपी (मुख्यालय) नीलम कुजूर, डीएसई विकेश कुणाल प्रजापति, कार्यपालक अभियंता रमाकांत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही