Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी ने समारणालय परिसर में कार्यालयों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

डीसी आलोक कुमार ने शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार, एनआईसी कार्यालय, डीसी कोर्ट सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
 
कार्यालयों का निरीक्षण करते डीसी आलोक कुमार व अन्य.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार, एनआईसी कार्यालय, डीसी कोर्ट सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान सभागारों में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा भा की और संबंधित अधिकारियों को कार्य गुणवत्तापूर्ण, व्यवस्थित एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया.

 

 

डीसी ने एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष व एनआईसी कार्यालय का बारीकी से मुआयना किया. वहां कार्यरत कर्मियों से बातचीत कर दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने को कहा. कार्यालय में फैली अव्यवस्था एवं साफ-सफाई की कमी पर नाराजगी जताते हुए परिसर को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाए रखने का निर्देश दिया. परिसर में विभिन्न स्थानों पर अव्यवस्थित तरीके से फैले बिजली व इंटरनेट तारों को हटाकर उन्हें व्यवस्थित करने को कहा. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, प्रभारी नजारत उप समाहर्ता विकेश कुणाल प्रजापति, जिला सूचना पदाधिकारी संतोष कुमार घोष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही