Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी ने की कृषि योजनाओं की समीक्षा, सभी किसानों तक लाभ पहुंचाने का निर्देश

डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में कृषि, उद्यान, आत्मा व भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को पारदर्शी व समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में कृषि, उद्यान, आत्मा व भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को पारदर्शी व समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए. कहा कि सभी योग्य किसानों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करें.

 


बैठक में वार्षिक कृषि योजना, बीज वितरण, मृदा स्वास्थ्य जांच, समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला, फसल सुरक्षा कार्यक्रम, अम्लीय मृदा सुधार, उर्वरकों की उपलब्धता तथा कृषि मेला एवं प्रदर्शनी सहित उद्यान और भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई. डीसी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसानों को बीज, उर्वरक व कीटनाशकों का समय पर वितरण सुनिश्चित करें.

 

उन्होंने कहा कि जिला व प्रखंड स्तर पर आयोजित कृषि कार्यशालाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों तक तकनीकी जानकारी व सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होना चाहिए. भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा के दौरान तालाब जीर्णोद्धार, पंपसेट वितरण, डीप बोरिंग, पार्कोलेशन टैंक और ट्रैक्टर वितरण जैसी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई. बैठक में डीडीसी असीम किस्पोट्टा, जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी रितु रंजन, गव्य विकास पदाधिकारी विपिन कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुशांत कंडुलना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही