Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : डीसी ने मिहिजाम में की विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिये निर्देश

जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने शनिवार को मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
Advertisement
Advertisement
निरीक्षण करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने शनिवार को मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में आम लोगों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई.


डीसी ने चिरेका प्रशासन से समन्वय स्थापित कर गेट नंबर-2 से दोपहिया वाहनों की आवाजाही बहाल करने की पहल करने का निर्देश दिया.  ताकि शहरवासियों को अनावश्यक लंबी दूरी तय न करनी पड़े. साथ ही हांसीपहाड़ी क्षेत्र की जलापूर्ति योजना में रेलवे से एनओसी की बाधा दूर करने, सड़क से अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था व यातायात में सुधार के निर्देश दिए.


उन्होंने नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मियों की उपस्थिति, अभिलेखों व संचिकाओं के रखरखाव की समीक्षा की. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से जुड़ी संचिकाओं का समुचित संधारण नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें वर्षवार व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए.


इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियम, स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम में पीएम आवास योजना (वर्टिकल-3) के तहत बन रहे आवास तथा मिहिजाम शहरी जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया. फुटबॉल स्टेडियम निर्माण में गुणवत्ता की कमियां मिलने पर संवेदक से स्पष्टीकरण मांगने और आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कुष्ठ आश्रम के लाभुकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा आवास निर्माण गुणवत्ता से कराने पर जोर दिया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही