Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी ने की भू-अर्जन मामलों की समीक्षा, अधिकारियों को मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश

डीसी आलोक कुमार ने समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला भू-अर्जन विभाग की समीक्षा की. उन्होंने जिले में संचालित 26 सड़क व आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली ओर लंबित कार्यों को समय पूरा करने का निर्देश दिया.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला भू-अर्जन विभाग की समीक्षा की. उन्होंने जिले में संचालित 26 सड़क व आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली ओर लंबित कार्यों को समय पूरा करने का निर्देश दिया.


डीसी ने राष्ट्रीय उच्च पथ-419, रूपनारायणपुर–पोखरिया मोड़ सड़क, गोलपहाड़ी-भंडारो एनएच, गोविंदपुर-साहेबगंज पथ, करमाटांड़-लहरजोरी, धतुला मोड़-नाला, जेल रोड, मोहनाबांक-नाला, करमाटांड़ विद्यासागर स्टेशन आरओबी, रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे सहित अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की. इसमें भूमि अधिग्रहण, वाउचर संग्रहण, तकनीकी बाधाओं व मुआवजा भुगतान की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली.


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं के लिए राशि उपलब्ध है, उनमें लंबित रैयतों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र मुआवजा भुगतान करें. मोर्थ परियोजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 6,913 रैयतों में से 4,262 को अब तक 39.65 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है. इस पर डीसी ने शेष मामलों में भुगतान 10 दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए.


उपायुक्त ने रूपनारायणपुर–पोखरिया मोड़ सड़क परियोजना में तेजी लाने, वन विभाग से संबंधित लंबित औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने तथा सरकारी भूमि अतिक्रमण के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा. स्पष्ट किया कि परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, एनएचएआई के अभियंता व विभिन्न अंचलों के सीओ उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही